रामपुर, फरवरी 27 -- बच्चों के साथ हुई अश्लील हरकत वाले मामले में बिलासपुर पुलिस पीड़ित बच्चों द्वारा दर्ज कराए गए बयानों का बारीकी से अवलोकन कर रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रिंसिपल के मुकदमे में नई धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। क्षेत्र के संत फ्रांसिस स्कूल में घटित हुए इस संवेदनशील मामले में 21 सदस्यीय कमेटी ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। कमेटी की अपील पर एसपी ने समूचे प्रकरण की जांच कर रही भोट पुलिस से जांच हटाकर बिलासपुर पुलिस को सौंप दी थी। वहीं, इस प्रकरण की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने स्पष्ट किया कि पीड़ित बच्चों के बयान ही जांच का मुख्य आधार हैं। पुलिस यह परख रही है कि क्या अपराध की गंभीरता वर्तमान में दर्ज धाराओं से कहीं अधिक तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.