सराईकेला, अप्रैल 10 -- सरायकेला। संत फ्रांसिस डि- सेल्स, स्कूल, सरायकेला में आज शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय के सफल संचालन एवं छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से 'पदग्रहण समारोह' का आयोजन किया गया। मौके पर नगर पंचायत के नव -निर्वाचित चेयरमेन मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वीप प्रज्वलन से हुआ । तत्पश्चात् विद्यालय की छात्राओं ने एक आकर्षक नृत्य सह गीत ईश-वन्दना के रूप प्रस्तुत किया । प्राचार्य फादर एलिवन जोसफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर एवं शॉल देकर किया।इसके बाद पदग्रहण समारोह के अन्तर्गत पूर्व पदधारियों ने अपना कार्यभार वर्तमान पद‌धारियों को सौंप दिया। मुख्य अतिथि मनोज चौधरी, प्राचार्य फादर एल्विन जोसफ, उप-प्राचार्य फादर रमेश ने सं...