अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। संत फिदेलिस स्कूल जूनियर विंग में जीरो वायलेशन बास्केटबॉल अकादमी के सेशन-5 का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। चार दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट 21 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगा, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर पोल कानीखल ने किया। इस अवसर पर अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष जाकिर रजा, राइजिंग स्टार स्कूल के निदेशक अजय दीक्षित, एसवी कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष शाहनवाज खान एवं असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।उद्घाटन के बाद बालक वर्ग के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फाइडलियन अलुमनिली लीजेंड्स ने ताज फाल्कन को कड़े संघर्ष में 40-36 से 4 अंकों से हराया। दूसरे मैच में त्...