संत फिदेलिस और बाबू लाल जैन स्कूल ने जीता फाइनल का खिताब
अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महारानी अहिल्या बाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में किया गया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला सेंट फिदेलिस स्कूल (तारा नगरी) और कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने कोर्ट पर जबरदस्त फुर्ती और तालमेल का परिचय दिया, लेकिन अंततः संत फिदेलिस स्कूल ने अपनी विपक्षी टीम को पछाड़ते हुए चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला ओएलएफ (लेडी फातिमा) और बाबूलाल जैन स्कूल के बीच हुई। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, पर बाबूलाल जैन स्कूल के खिलाड़ियों ने निर्णायक क्षणों में शानदार बास्केट कर जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सौरभ गुप्ता के द्वारा विजेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.