बाराबंकी, मार्च 20 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सुमेरगंज कस्बे में संत प्रेमानंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को भक्ति और उल्लास से भरी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरा कस्बा 'राधे-राधे' के जयकारों और भजनों की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। शोभायात्रा की शुरुआत सुमेरगंज स्थित दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई भिटरिया छोटी हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे भक्तों को कोई असुविधा न हो। यात्रा पुन: लौटकर श्री बुढ़े हनुमान जी मंदिर पर संपन्न हुई।आयोजन में पिंटू सोनी, रिंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.