संवाददाता, फरवरी 9 -- संत प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम में एकांतिक वार्तालाप एवं एकांतिक दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आश्रम प्रशासन द्वारा नया टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार श्रद्धालुओं को अब दिन में लाइन लगानी होगी। इसके बाद शाम के समय हाथ पर नंबर लिखकर एक टोकन दिया जाएगा। बता दें कि संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य को लेकर पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव की खबरें आती रहती हैं। हालांकि हाल में सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह स्कूटी चलाते हुए दिखे थे। एकांतिक वार्तालाप की नई व्यवस्था में टोकन लेकर श्रद्धालु अगले दिन सुबह 8:15 बजे गौतम ऋषि आश्रम पहुंचेंगे, जहां टोकन के बदले उन्हें एकांतिक वार्तालाप या एकांतिक दर्शन का टोकन प्राप्त होगा। आश्रम सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों बाद व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.