मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हनुमंत कथावाचक संत प्रदीप भैया महाराज शनिवार को गरीबनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने षोडशोपचार पूजन के बाद पंचामृत स्नान कराकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबननाथ का पूजन कराया।संत प्रदीप भैया ने कहा कि बाबा गरीबनाथ जगत के कल्याणकर्ता हैं। इसी कामना से बाबा के दरबार में आया हूं। उन्होंने कहा कि देवस्थली देवघर में श्रीमंगल धाम के निर्माण के क्रम में मुजफ्फरपुर आया था। मुजफ्फरपुर आकर बाबा गरीबनाथ के दरबार नहीं आता तो हमारा आना अधूरा रह जाता। इस दौरान परबत्ता के विधायक बाबूलाल शौर्य, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, रविनंदन सिंह, साकेत शुभम, रविरंजन शुक्ला, भास्कर त्रिवेदी, तरुण दूबे, विक्की मालाकार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...