समस्तीपुर, दिसम्बर 23 -- समस्तीपुर। संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिरसिंहपुर में त्रिदिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन विद्यालय के सचिव अविनाश कुमार एवं प्रधानाचार्य सतीश कुमार पिल्लई ने किया। प्रथम दिन खेल का आरंभ सीनियर बालक एवं बालिका दौड़ प्रतियोगिता से आरंभ हुआ। तत्पश्चात जूनियर बालक-बालिका कॉन सॉकर रेस, सम सॉकर रेस, सर्किल सॉकर रेस के सभी हीट हुये। दिन का समापन जेवलिन थ्रो एवं हाइ जम्प के फाइनल के साथ हुआ। मौके पर विद्यालय के प्रभारी महोदय-महोदया, छात्र, छात्राएं एवं अभिभावकगण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.