बेगुसराय, मार्च 2 -- बेगूसराय। सुहृदनगर स्थित संत पॉल पब्लिक स्कूल में हुए गणित ओलंपियाड में स्कूल के कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। यह प्रतियोगिता विद्यालय द्वारा आयोजित की गई थी। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। प्रतियोगिता में सफल बच्चों ने इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने की इच्छा व्यक्त की। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...