कोडरमा, फरवरी 17 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि डोमचांच स्थित संत पॉल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता एवं प्रिंसिपल लवली कुमारी द्वारा किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, संगीत एवं नाटक की शानदार प्रस्तुतियां दीं। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर निदेशक राजेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है...