गढ़वा, दिसम्बर 23 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में संत पॉल एकेडमी ने जिला शिक्षा निकेतन को 123 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच आईपीएस पब्लिक स्कूल रंका बनाम पीएमश्री यूपीजी डोल के बीच खेला जाना था। दोनों टीम में सीनियर खिलाड़ी उतरे। उसे नियम विरूद्ध मानते हुए दोनों टीम को मैच से बाहर कर दिया गया। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान मे खेले जा रही 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मंगलवार को संत पॉल एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्कर्ष के अर्द्धशतक 54, अंश के 21 रन के सहयोग से सात विकेट खोकर निर्धारित ओवर में 148 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिला शिक्षा निकेतन की ओर से अभिषेक ने तीन और आर्म ने दो विकेट लिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.