संत पूजन सह सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हाजीपुर, अप्रैल 8 -- महुआ, एक संवाददाता। संत समागम सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन महुआ के परमानंदपुर छितरौली में किया गया। इस मौके पर आयोजक द्वारा संतों की पूजा और उनके सम्मान में कार्यक्रम हुआ। जहां पर स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री ने संतों को अंग वस्त्र देकर आशीर्वचन लिए। कार्यक्रम आयोजक संत कामेश्वर प्रसाद सिंह ने मंगलवार को बताया कि अपने आराध्य देव गुरु रामदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय संत समागम सह भंडारा के साथ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह को अंग वस्त्र देकर उनकी कार्य कुशलता के लिए सम्मानित किया गया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जहां पर संतों की पूजा होती है,वहां भगवान वास करते हैं। साधु संत की पूजा सनातन धर्म का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने यह भी कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.