संत परंपरा पर शोध करने पर डायट प्रवक्ता बीएल मौर्य को पीएचडी अवार्ड
शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ददरौल के प्रवक्ता बीएल मौर्य को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें यह डॉक्टरेट अवार्ड उनके शोध प्रबंध 'पंद्रहवीं शताब्दी के सामाजिक और धार्मिक सुधार आंदोलन में काशी के संत एक ऐतिहासिक अध्ययन' विषय पर दिया गया। बीएल मौर्य ने अपना शोध कार्य पूर्व प्रोफेसर डॉ. तेजवीर सिंह के निर्देशन में पूरा किया। शोध के बाह्य विशेषज्ञ के रूप में उत्तराखंड के श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. संगीता मिश्रा रहीं। यह सम्मान उन्हें शालिग राम शर्मा महाविद्यालय, रासना मेरठ में दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक विद्वान, प्रोफेसर और शिक्षाविद मौजूद रहे। वहीं डिग्री मिलने के बाद डायट ददरौल की प्राचार्य सोनिया गुप्ता सहित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.