रुडकी, जून 26 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन आशीर्वाद से दिल्ली रोड स्थित ग्रैंड अशोक फार्म रुड़की में जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन हुआ। इस अवसर पर मसूरी जोन की लगभग 63 शाखाओं से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, श्रद्धालुओं एवं संगत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- बाल संतों के लिए आनंद, ज्ञान एवं संस्कारों का अनुपम उत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...