पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में संत निरंकारी सत्संग भवन द्वारा 13 मई को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में बाइक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें तमाम लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में जनमानस में रक्तदान के महत्व को बताया गया। बाइक रैली निरंकारी सत्संग भवन, निरंकारी चौराहा पूरनपुर रोड से प्रारंभ होकर आसाम चौराहा, नौगवा चौराहा, दूधिया मंदिर, लेखराज चौराहा, लोहा मंडी, जेपी रोड, ड्रमंड गंज चौराहा से स्टेशन रोड होते हुए स्टेशन चौराहे पर संपन्न हुई। युवाओं व बच्चों ने नुक्कड़ नाटक भी पेश किए । जोनल इंचार्ज प्रतिपाल सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- जिला जज की अगुवाई में नगर में निकली साइकिल रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...