संत निरंकारी सत्संग भवन में जनपद स्तरीय बाल समागम आयोजित
शामली, मई 20 -- शामली। शहर के मुजफ्फरनगर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन खेड़ी बैरागी में बुधवार को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से जनपद स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। समागम में सहारनपुर से पधारी परम पूज्य बहन मिननी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह यहां आशीर्वाद देने नहीं बल्कि संगत से आशीर्वाद लेने आई हैं। उन्होंने बच्चों को जीवन में विनम्रता, समर्पण, सहनशीलता और सद्भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। बाल समागम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया कि यदि बचपन से ही संस्कार एवं आध्यात्मिकता जीवन का हिस्सा बन जाएं तो समाज में प्रेम, भाईचारा और मानवता की भावना और मजबूत होती है। बच्चों ने यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.