जौनपुर, अक्टूबर 5 -- जौनपुर, संवाददाता। माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता रमित के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन वर्षों से देश-विदेश में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन कर रहा है। मानवता की इसी सेवा भावना के लिए राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर एम्स नई दिल्ली स्थित ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल की ओर से संत निरंकारी मंडल के महासचिव सुखदेव को सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर डॉ. नरेश अरोड़ा उपस्थित रहे। सुखदेव ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने के साथ मानवता की भावना को सशक्त करता है। यह सेवा बाबा हरदेव सिंह जी के संदेश रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए से प्रेरित होकर प्रारंभ हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.