हल्द्वानी, मई 10 -- लालकुआं, संवाददाता। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से पंचायत घर शिव मंदिर, गौला रोड हल्दूचौड़ में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 230 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल और विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया। रक्त संग्रह के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, सुशीला तिवारी अस्पताल और रेडक्रॉस सोसायटी हल्द्वानी-नैनीताल की टीमें मौजूद रहीं। शिविर के दौरान सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें चमोली जोन से ज्ञान प्रचारक महात्मा केके सागर पहुंचे। हल्दूचौड़ के मुखी पीएस बिष्ट, संयोजक आनंद सिंह नेगी और क्षेत्रीय संचालक दीपक वाही ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...