बलिया, फरवरी 22 -- बलिया। संत निरंकारी मंडल की ओर से रविवार को गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर सफाई अभियान चलाया। संगठन और सेवा दल के सदस्यों ने नदी किनारे पसरे कूड़ा-कचरा को उठाकर एक जगह इकट्ठा किया। जिला संयोजक आरके सिंह ने कहा कि संत निरंकारी मिशन एक वैश्विक आध्यात्मिक आंदोलन है जो 'एकता में सद्भाव' की विचारधारा का पालन करते हुए मानवीय मूल्यों, सहिष्णुता, विनम्रता और प्रेम में विश्वास करता है। पिछले कई वर्षों से सरकार के साथ इस नेक प्रयास में मिशन सहयोग कर रहा है। इस दौरान सतसंग का आयोजन किया गया जिसमें सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा दी गई शिक्षाओं का वर्णन करते हुए बताया गया कि प्रदूषण अंदर का हो अथवा बाहर का दोनों ही हानिकारक होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.