भागलपुर, फरवरी 23 -- संत निरंकारी मंडल के सदस्यों द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर साफ सफाई अभियान की शुरुआत की गई। साथ हीं एक घंटे का सत्संग नमामि गंगे घाट पर किया गया। इस मौके नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, संत निरंकारी मंडल के प्रमुख दिनेश मंडल, दशरथ महाराज सहित तारापुर, अमरपुर, कहलगांव आदि जगहों के लगभग तीन सौ से भी अधिक सेवा दल के जवानों एवं बहनों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान सफाई अभियान अजगैवीनाथ मंदिर घाट, नमामि गंगे घाट, श्मशान घाट पर चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.