महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। संत निरंकारी मंडल के सेवादारों ने कीरत सागर में सफाई अभियान चलाकर स्व्च्छता का संदेश दिया। भक्तों ने कहा कि जल संरक्षण करना सभी का दायित्व है। सोमवार को नगर के कीरत सागर में संत निरंकारी मंडल के सेवादारों के द्वारा स्वच्छता अभियान छेड़ा गया। संचालक हेमराज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सेवादारों ने घाटों की सफाई के साथ जलकुंभी को साफ किया। स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के तहत चलाए गए स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में सेवादार पहुंचें। इस मौके पर विनोद कुमार राजपूत ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों को गंदगी से बचाने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। प्राचीन जलस्रोत हमारी पहचान है इनकी रक्षा और देखभाल करना हमारा दायित्व है। राजा चौरसिया, सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.