रामगढ़, मार्च 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। संत निरंकारी सत्संग भवन भुरकुंडा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य रूप से शाखामुखी अशोक कुमार चौहान उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ परम पिता परमात्मा कण कण तेरा वास भजन से हुआ। मौके पर शाखामुखी अशोक कुमार चौहान ने सबों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का समाज को एक बंधन में बांधते हुए भाईचारगी का संदेश देता है। आगे समारोह में सबों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर त्योहार की शुभकामनाएं दी। इसमें अमन चौहान, वकील राणा, सुरजीत सिंह, तुलेश्वर करमाली, जगदीश यादव, कौलेश्वर, आदित्य विश्वकर्मा, कुणाल, अनिल, सोनू नायक, पुष्पा चौहान, मुकुंलता देवी, किरण देवी,चंपा देवी, पार्वती देवी, मूंगो देवी, वीणा देवी, सरस्वती देवी, ललिता देवी, राजकुमारी देवी, पूजा कुमारी, मंजू देवी, कुंती देव...