घाटशिला, अप्रैल 5 -- घाटशिला,संवाददाता। विद्यालय के वातावरण, नियमों, शिक्षण पद्धति, विभिन्न गतिविधियों से सभी को अवगत कराने के लिए संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शनिवार को कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर प्रसेनजीत कर्मकार ने स्वागत भाषण में सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। विद्यालय की उपलब्धियों, अनुशासन और शिक्षा के स्तर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की प्राइमरी प्रभारी सुजाता वर्मा ने नई शिक्षा नीति के महत्व पर बताया। अभिभावकों को विद्यालय के नियमों, समय-सारणी और बच्चों की प्रगति पर ध्यान देने के तरीकों के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.