घाटशिला, अप्रैल 27 -- घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में दिशा निर्देशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका विषय बिल्डिंग द ब्रीज टू मिडिल स्कूल था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. श्रीनिबास मिश्रा, शैक्षणिक प्रशासिका सपना शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आर जी चौमाल, उपप्राचार्य अनूप कुमार पटनायक ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छठवीं के अभिभावकों को प्राथमिक से माध्यमिक स्तर से जोड़ना था साथ ही पाठ्यक्रमों व विषयों में हुए बदलाव से परिचित कराना था। कार्यक्रम का संचालन छठवीं से आठवीं की कोऑर्डिनेटर अनिंदिता दे ने किया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने ज़ूम ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- राजस्टेट दुर्गा मंडप में अपूर पाठशाला का शुभारंभ कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य अ...