मथुरा, अक्टूबर 12 -- सिद्ध संत नीब करोरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की सफलता से प्रेरित होकर अब प्रसिद्ध संत देवराह बाबा के जीवन पर भी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। जिसके अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने की संभावना है। यहां बताते चले कि इन दिनों देश में फिल्म हनुमान अंश की सफलता सुर्खियों में है। इसी से प्रेरित होकर संत देवराह बाबा के जीवन चरित्र पर भी फिल्म का निर्माण शुरू कर दिया गया है। मचान बाबा के नाम से निर्मित प्रसिद्ध संत देवरहा बाबा के जीवन से जुड़े तमाम रहस्यों को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। फिल्म का निर्माण अप्रवासी भारतीय पूनम गुप्ता, विकल्प पालीवाल द्वारा ओजस फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। जिसमें व्यवसाई पुनीत पांडे का भी सहयोग है। बाबा के जीवन से जुड़े रहस्यों पर लंबी रिसर्च के बाद फिल्म की कहानी तैया...