संत थॉमस इंग्लिश मीडियम की छात्राएं चैम्पियन
सिमडेगा, जुलाई 28 -- बानो, प्रतिनिधि। संत थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं ने लिटिल चैंपियन फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सिमडेगा जिले का नाम रोशन किया। अंडर-12 बालिका वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए टीम ने पहले जिला स्तर पर सफलता हासिल की और इसके बाद खेलगांव, रांची में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। पूरे टूर्नामेंट में स्कूल की बालिकाओं ने अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम ने प्रखंड, जिला और राज्य स्तर तक लगातार शानदार मुकाबले खेलते हुए फाइनल में जगह बनाई। हालांकि खिताबी मुकाबले में टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी एंजेल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.