संत त्रिलोचन दर्शन दास नंदोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल
नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने शनिवार को संत त्रिलोचन दर्शन दास से मुलाकात की और उन्हें आगामी नंदोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित किया। संत ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। कपूर ने बताया कि वे प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के बाद पड़ने वाले रविवार को नई दिल्ली में नंदोत्सव का आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी यह उत्सव उसी समय आयोजित होगा। इस भव्य कार्यक्रम में बृजरसिका पूनम दीदी अपने मधुर भजनों और प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करती हैं। नंदोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में नंद बाबा द्वारा मनाए गए उत्सव की स्मृति में मनाया जाता है। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का एक सुंदर संगम है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन भाग लेते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.