गुमला, मार्च 10 -- सिसई प्रतिनिधि। प्रखंड के संत तुलसीदास 2 हाई स्कूल में मंगलवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई), भारत सरकार नई दिल्ली के सौजन्य से प्रगति एजुकेशनल एकेडमी रांची द्वारा मोबाइल टेलीकॉम उपभोक्ताओं के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की सीईओ बबीता कश्यप और विद्यालय के प्रिंसिपल आस्तिक उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सीईओ बबीता कश्यप ने कहा कि टेलीकॉम उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में तकनीक का सही उपयोग कर देश को विकसित भारत बनाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.