संत तुलसीदास इंटर महाविद्यालय में मानदेय भुगतान बाधित
पलामू, मई 24 -- विश्रामपुर। रेहला स्थित संत तुलसीदास इंटर महाविद्यालय में प्रशासनिक खींचतान और शासी निकाय विवाद बढ़ता ही जा रहा है। प्रभारी प्राचार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कॉलेज की पूरी व्यवस्था पर भारी पड़ने लगा है। शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव, दान दाता सदस्य चयन, बैंक संचालन व वित्तीय अनियमितताओं के कारण महाविद्यालय में अस्थिरता का माहौल है। जनवरी 2026 से कॉलेज के करीब 30 शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों का मानदेय बंद है। आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी असहाय महसूस कर रहे हैं। 11वीं और 12वीं के लगभग 3200 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। नियमित कक्षाएं व शैक्षणिक गतिविधियां बाधित हैं। कालेज के शिक्षकों ने मानदेय भुगतान के लिए बार-बार गुहार लगा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.