दुमका, अप्रैल 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की जिला टॉपर रही छात्रा अमरीन निखत मूल रूप से दुमका शहर के आजाद नगर दुधानी मोहल्ले की रहने वाली हैं। इनके पिता मोहम्मद शाहिद शिवान बिहार में मैकेनिक हैं और माता रुकसाना बानो गृहणी हैं। बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर माता रुकसाना बानो ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटी ने पूरे विद्यालय के साथ-साथ पूरे दुमका जिले को गौरवान्वित किया है। अमरीन रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी और शिक्षकों का मार्गदर्शन लेती रहती थी। अमरीन निखत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया। यह भी पढ़ें- डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं जिला टॉपर अमरीन निखत उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। फोटो संख्या-28-अमरीन निखत को म...