हजारीबाग, मई 12 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। एनटीपीसी एनएमएल के सिकरी साइट कार्यालय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में नर्सरी से कक्षा 5 तक नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरएंडआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कमला राम रजक ने बताया कि यह पहल परियोजना प्रभावित ग्रामीण बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक सुब्रत कुमार दास की सकारात्मक सोच एवं दूरदर्शिता से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में नौ विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन का कार्य चल रहा है। परियोजना प्रबंधन ने अभिभावकों से अपने बच्चों का शीघ्र नामांकन कराने की अपील की है।बड़कागांव पी 2 एनटीपीसी सिकरी साइड ऑफिस में नामांकन करते लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...