संत जोसेफ कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
रांची, अगस्त 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। संत जोसेफ कॉलेज, तोरपा में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने पूरे कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर गाब्रिएल सुरीन ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने आसपास की साफ-सफाई रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और इससे ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।इस अवसर पर सीटीओ अशोक तिर्की, फादर रवि पौल एक्का, प्रोफेसर संदीप हेमरोम, प्रोफेसर प्रशांत हेमरोम सहित सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज कॉलेज में सघन सफाई अभियान
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.