गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। संत जोसफ स्कूल लखारी गिरिडीह में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल के बाहर गुरुवार को खूब हंगामा किया। लगभग 60 से 70% फीस बढ़ाए जाने पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। हंगामा कर रहे अभिभावकों ने स्कूल के प्राचार्य पर मनमानी का आरोप लगाया। अभिभावकों ने कहा कि साल भर पहले संत जोसेफ स्कूल के जो नए प्राचार्य आए हैं, अभिभावकों के प्रति उनका व्यवहार काफी खेदजनक है। वह अभिभावकों की समस्या सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। किसी भी अभिभावक से वह मिलना नहीं चाहते हैं। उनको आए हुए साल भर हो गए पर अभी तक उनका चेहरा भी अधिकांश अभिभावकों ने नहीं देखा है। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा काफी मनमानी की जा रही है। स्कूल की एनुअल डायरी का 600 रुपए लिया जा रहा है। कहा कि फीस देने में जरा भी विलंब होने पर बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.