संत जोसफ की छात्रा को रजत पदक
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन द एबी'ज रोवलैंड स्कूल, हरहुआ, वाराणसी में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक किया गया। प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका टीम स्पर्धा में विद्यालय की चार खिलाड़ियों ने भाग लिया और टीम ने क्वार्टर फाइनल तक पहुंच शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका व्यक्तिगत स्पर्धा में विद्यालय की छात्रा ट्यूलिप बोरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खेल प्रशिक्षकों सहित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रिजली विद्यालय का शानदार प्रदर्शन छात्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.