मोतिहारी, दिसम्बर 26 -- मधुबन। भाजपा कार्यालय मधुबन में शुक्रवार को संत जोरावर सिंह व संत फतेह सिंह का शहादत दिवस वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने दोनो वीर बालकों की शहादत को याद करते हुए कहा कि नन्ही उम्र में दोनों भाइयों ने देश व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। आतताईयों की क्रूरता से घबराए बिना शहादत को गले लगा लिया और हंसते हंसते अपनी शहादत दे दी। मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील सहनी, आशपुरन कुशवाहा, राजेश सहनी, विक्रम पासवान, रवि कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अर्जुन सिंह, राजभूषण सिंह, बहारूदीन, मो.कासिम, राम विनय सिंह, अरविंद सिंह, संजय श्रीवास्तव, माहवीर राम, महेश भगत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.