संभल, अप्रैल 12 -- संभल तहसील क्षेत्र स्थित संत जोगा सिंह गुरुद्वारा में रविवार को बैसाखी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर सुखमणि साहिब का पवित्र पाठ किया गया। जिसके उपरांत संगत के बीच गुरु वाणी का वाचन हुआ। जैसे-जैसे पवित्र शबद गूंजते गए। पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संगत ने गुरु साहिब के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और अनुशासन का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर आयोजित किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था पूरी निष्ठा और सेवा...