चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा, संवाददाता। सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल और जूनियर कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2026 -27 के लिए छात्र परिषद का शपथ व पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने हेड बॉय हेड गर्ल स्पोर्ट्स कैप्टन एवं सभी हाउस कैप्टन को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योत्सना तथा उप प्रधानाचार्या सिस्टर जेन्सी ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज प्रदान कर उन्हें पदभार ग्रहण कराया। मौके पर कोषाध्यक्ष सिस्टर सोनिया सिस्टर मुक्ता, विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस मौके पर 11वीं के छात्र चितेश सरकार ने विद्यालय के हेड बॉय तथा 11वीं छात्रा ऐना कालुन्डिया ने हेड गर्ल का पदभार ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- स...