बगहा, अप्रैल 18 -- बेतिया। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बाथरूम में शुक्रवार को भयंकर विस्फोट हुआ। इसकी आवाज से आसपास के मुहल्ले समेत स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्र सहम गये। आसपास के क्षेत्र में इससे हड़कंप मच गया। एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि डायल 112 पर फोन कर किसी व्यक्ति ने विस्फोट की सूचना दी थी। इसके आधार पर पुलिस व विधि विज्ञान प्रयोग शाला की टीम विद्यालय में जांच करने गयी थी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम में शामिल विशेषज्ञ के अनुसार यह पटाखा का विस्फोट नहीं था। तीसरी घंटी के समय विस्फोट हुआ था। प्रथम दृष्टया यह विस्फोट आठवीं कक्षा के एक छात्र ने किया है। उसे भी मामूली जख्म होने की सूचना मिली है। विद्यालय प्रशासन द्वारा विस्फोट की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी। अभिभावकों से मिली जानकारी क...