धनबाद, अप्रैल 12 -- फुसबंग्ला स्थित संत जेवियर स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का समापन हो गया। समारोह के पहले दिन नर्सरी से छठी और दूसरे दिन सातवीं से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को सम्मानित किया गया। पिछले शैक्षणिक वर्ष में विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न खेल-कूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, पढ़ाई में अव्वल रहने वाले और नियमित विद्यालय आने वाले छात्रों को भी सम्मान मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत शाह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा दास, रोबिन कुमार, प्रिया सिंह, मिस अलीशा, आदर्श और मनोज जैसे शिक्षकों का मुख्य योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...