चाईबासा, जून 24 -- चाईबासा। सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल एवं जूनियर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहामन टूटी ने हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन एवं हाउस कैप्टनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योत्सना एवं उप-प्रधानाचार्या सिस्टर जेन्सी ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बैज एवं सैश प्रदान किए। कक्षा 11 के छात्र चितेश सरकार ने हेड बॉय तथा छात्रा ऐना कालुंडिया ने हेड गर्ल का पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भाव के साथ दायित्व निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया ...