लातेहार, मई 19 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत जेवियर विद्यालय में अभिभावकों की बैठक मंगलवार को हुई। इस अवसर पर प्रधान अध्यापिका सिस्टर ख्रीस्टीना खलखो, सहायक प्रधान अध्यापक बलबीर टोप्पो, अभिभावक अध्यक्ष निर्मल कुजूर, विक्टोरिया खाखा, प्रबंध समिति की सदस्य सिस्टर शांता टोप्पो तथा सिस्टर रूथ विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के बाद नव सत्र के लिए चयनित विद्यालय अध्यक्ष व सभी छात्र-नेताओं का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सभी नवचयनित छात्र-नेताओं को विद्यालय व उनके दल का ध्वज प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें नेतृत्व व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के 10 टॉपर्स विद्यार्थियों को प्रधान अध्यापिका द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। बैठक में विद्या...