बोकारो, अप्रैल 12 -- संत जेवियर विद्यालय में शनिवर को कक्षा चौथी के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ छोटी सी प्रार्थना से शुरू किया गया। माध्यमिक विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य सिस्टर सुनीता, कक्षा चौथी की कक्षा अध्यापिकाओं ने विद्यालय के नियमों और अनुशासन की जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में संत जेवियर्स विद्यालय के अभिभावकों ने विशेष तौर पर शमिल हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया इस ओरिएनटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य अभिभावकों को यह जानकारी प्रदान करना है कि बच्चों को भविष्य के लिए कैसे काबिल बनाया जाए और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को कैसे बाहर लाया जाए। अभिभावकों को बताया गया कि किस प्रकार विद्यालय प्रांगण में बच्चों के मनोविज्ञान को ठीक से सम...