लातेहार, अप्रैल 1 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसमें टीबी जैसी गंभीर और संक्रामक बीमारी के प्रति समाज को सचेत रहने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राध्यापकों, स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान सभी ने यह संकल्प लिया कि वे टीबी के लक्षणों के प्रति सजग रहेंगे, समय पर जांच कराएंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने संबोधन में कहा कि टीबी केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि यह सामाजिक जागरूकता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.