संत जेवियर उच्च विद्यालय गोठगांव में भूतपूर्व विद्यार्थियों को किया सम्मानित
लातेहार, जून 21 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर उच्च विद्यालय, गोठगांव में शनिवार का दिन गौरव, श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। विद्यालय के तीन भूतपूर्व विद्यार्थियों में शामिल फा. अजित कुजूर, फा. बीरबल कुजूर एवं फा. संजीवन खाखा के इसी वर्ष पुरोहित अभिषेक होने पर उनके सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपने मातृ विद्यालय पहुंचे नवपुरोहितों ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया तथा अपने गुरुजनों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन ने उनके जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण करता है शिक्षक: फा शैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.