बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को संतजेवियर्स स्कूल में धरती दिवस पर इको क्लब ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज एसजे ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नागरिक शिष्टाचार की कमी व उसके कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था। हाई स्कूल व प्लस टू के विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण व विदेशी कंपनियों द्वारा फैलाए जा रहे कचरे जैसे मुद्दों को उठाया। विद्यार्थियों ने बताया कि बढ़ती लापरवाही से पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है व इसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। मिडिल स्कूल के छात्रों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से नागरिक शिष्टाचार व स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- पेंटिंग और प्रदर्शनी के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.