बोकारो, अप्रैल 25 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। संत ज़ेवियर्स स्कूल के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने खुशी बांटने के भाव को अच्छी तरह से दर्शाया। इस सुंदर संदेश के साथ बहुत ही भावपूर्ण तरीके से अपनाया। उन्होंने सोशल सर्विस स्कूल का दौरा किया और वहां के विद्यार्थियों के साथ समय बिताकर उनके चेहरों पर मुस्कान और खुशी बिखेरी। इस क्रम में विद्यार्थियों ने आपस मे वार्तालाप किए और उपहार बांटे। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज भी उनके साथ जुड़े। जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। छोटे-छोटे दयालु कार्यों, आपसी संवाद और साथ मिलकर समय बिताने के माध्यम से विद्यार्थियों ने एक गर्मजोशी भरा और आनंदमय वातावरण बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.