संत जेवियर्स में सीआईएससीई बिहार-झारखंड क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न
बोकारो, अगस्त 1 -- संत जेवियर्स विद्यालय में शनिवार को सीआईएससीई बिहार व झारखंड क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ। इस खो-खो प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, देवघर, भागलपुर, पटना व धनबाद जोन की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दोदिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग , अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग व अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग ने हिस्सा लिया। परिणामस्वरूप अंडर 14 बालक वर्ग में विजेता भागलपुर व उप-विजेता रांची, अंडर 14 बालिका वर्ग में विजेता धनबाद व उप-विजेता रांची, अंडर 17 बालक वर्ग में विजेता भागलपुर व उप-विजेता देवघर, अंडर 17 बालिका वर्ग में विजेता रांची व उप-विजेता धनबाद, अंडर 19 बालक वर्ग में विजेता भागलपुर व उप-विजेता जमशेदपुर अंडर 19 बालिका वर्ग विजेता धनबाद व उप-विजेता भागलपुर रहे। यह भी पढ़ें- श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.