रांची, मार्च 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित छह दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के स्कूल ऑफ सोशल वर्क के डीन प्रोफेसर बिपिन जोजो ने प्रथम सत्र में वक्ता के रूप में शोध प्रकाशन पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए विभिन्न जर्नलों की जानकारी दी और गुणवत्तापूर्ण लेखन के गुर सिखाए। सत्र के दूसरे भाग में स्वदेशी ज्ञान प्रणाली की उत्पत्ति, उसकी विशेषताओं और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। समापन सत्र में मुख्य अतिथि रांची जेसुइट्स के प्रोविंशियल सुपीरियर फादर अजीत कुमार खेस उपस्थित थे। उन्होंने कॉलेजों में अनुसंधान रणनीति को बेहतर बनाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की और शैक्षण...