रांची, अक्टूबर 5 -- रांची। संत जेवियर्स कॉलेज में 8 से 10 अक्तूबर तक रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता और महिला खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित होगा। ईस्ट जोन प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बदलाव के कारण तिथि में संशोधन किया गया है, ताकि विश्वविद्यालय टीम की प्रविष्टि समय पर भेजी जा सके। पुरुष टीमों को 7 अक्तूबर शाम 4 बजे तक प्रविष्टि जमा करनी होगी, जबकि महिला खिलाड़ियों का ट्रायल 10 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से होगा। यह भी पढ़ें- अनुसूचित जाति पुरुष वॉलीबॉल चयन ट्रायल कल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...