रांची, अप्रैल 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब की ओर से मेगा इवेंट 'वॉयेज 3250' का आयोजन किया गया। इस अनूठे अभियान के तहत क्लब के सदस्यों ने मात्र 3 घंटे 2 मिनट के भीतर 100 विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया। इन गतिविधियों में कपड़ा वितरण, भोजन वितरण, स्टेशनरी वितरण, स्वच्छता अभियान, राशन वितरण सहित कई अन्य जनहित कार्य शामिल थे, जिनमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भागीदारी निभाई। इस मेगा इवेंट के माध्यम से क्लब ने 10,000 से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई। लगभग 4 से 5 लाख रुपये के बजट में आयोजित इस सामाजिक पहल ने पूरे शहर पर सकारात्मक प्रभाव डाला और समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी को दर्शाया। यह कार्यक्रम न सिर्फ सेवा का उदाहरण बना, बल्कि सामुदायिक एकता और मानवता का सशक्त संदेश भी दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.